धार्मिक नगरी वृंदावन में एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। लखनऊ का एक परिवार वृंदावन दर्शन करने को आया हुआ था।
बताया गया है कि देर रात अटल्ला चुंगी स्थित एक होटल में परिवार सहित खाना खाने के बाद जब बालिका वॉशरूम में हाथ धोने गई। तभी पीछे से रसोई का मैनेजर भी वहां घुस आया और बालिका को अकेला देख उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।
जैसे-तैसे भागकर आई बालिका ने परिजनों को आपबीती बताई। परिजनों ने पहले तो मैनेजर को खूब खरी खोटी सुनाई और बाद में पुलिस को घटना की जानकारी दी।