आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने की घटना के बाद परिजन ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। अपहरण की आशंका जताई है।
लापता नाबालिग किशोरी के पिता ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे उनकी बेटी बिना किसी को बताए घर से कहीं चली गई। देर शाम तक कोई सुराग नहीं लग सका। बेटी पिछले लगभग एक वर्ष से एक मोबाइल नंबर पर चोरी-छिपे बातचीत कर रही थी। इस पर उसे समझाया और डांटा भी था। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस तलाश में जुटी है।