फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या प्रकरणः परिवार से मिले मायावती के दूत, योगी सरकार पर बोला हमला

Fri, 04 Dec 2020 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन

सार

  • बच्ची के गांव पहुंचे बसपा प्रतिनिधिमंडल
  • पीड़ित परिवार से मुलाकात कर दिया आश्वासन
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में आठ साल की बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या के संबंध में बहुजन समाज पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को परिजनों से मुलाकात की। पार्टी मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के दूत के रूप में पहुंचे पूर्व मंत्री गया चरण दिनकर ने पुलिस की कार्रवाई पर असंतोष जाहिर करते हुए आवश्यकता पर इस मामले को विधानसभा में भी उठाने की बात कही।
विज्ञापन



गुरुवार को वृंदावन पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली। हर संभव मदद का आश्वासन देते हुए कहा कि भयानक और जघन्य अपराध हुआ है। बच्ची की हालत को देखकर प्रतीत होता है कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। इसमें पुलिस ने बगैर हाथ-पैर हिलाए आसपास घूमने वाले मानसिक बीमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। परिवार भी इससे संतुष्ट नहीं है।

संबंधित खबर- हैवानियतः दरिंदे ने बच्ची के शव से भी किया था दुष्कर्म, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सभी को चौंकाया
विज्ञापन


यूपी: वृंदावन में दुष्कर्म के बाद अनुसूचित जाति की बच्ची की गला दबाकर हत्या

संबंधित खबर- बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्याः फोरेंसिक लैब भेजे अंतःवस्त्र, परिजनों ने पुलिस के गुडवर्क पर खड़े किए सवाल

पूर्व मंत्री दिवाकर ने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है, नारी सुरक्षा के कार्यक्रम तो चलाए गए हैं लेकिन सबसे अधिक घटनाएं महिलाएं और बच्चियों के साथ हो रही हैं। खासकर एससी, एसटी की महिलाओं के साथ अधिक घटनाएं हुई हैं। अपराध में मथुरा टॉप पर पहुंच गया है। अन्य सभी समाज भी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। सरकार पूरी तरह से फेल है। ऐसी सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए। 


प्रतिनधिमंडल में मुनकाद अली पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, गोरेलाल जाटव, सूरज सिंह सेक्टर प्रभारी आगरा अलीगढ़ मंडल, प्रताप सिंह बघेल पूर्व एमएलसी, श्याम सुंदर शर्मा पूर्व मंत्री, राजकुमार रावत पूर्व विधायक, डॉ भारतेंदु सेक्टर प्रभारी आगरा मंडल, हेमेंद्र कुमार मुख्य सेक्टर प्रभारी आगरा मंडल, जयवीर सिंह जिलाध्यक्ष, योगेश द्विवेदी जिला उपाध्यक्ष आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें