फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुराः ट्रेन में बेहोश किशोरी को छोड़ भागे तीन साधु, भंडारे में खिलाया था नशीला पदार्थ

Sat, 20 Jul 2019 12:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के सागर जिले के मानगढ़ से प्रसाद में नशीला पदार्थ खिलाकर साधु द्वारा लाई गई किशोरी मथुरा जंक्शन पर मिली। आरपीएफ ने किशोरी को चाइल्ड हेल्प लाइन के सुपुर्द कर दिया। 
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के मानगढ़ सागर निवासी थान सिंह टाइल लगाने का काम करते हैं। थान सिंह पत्नी के साथ 17 जुलाई को गोवर्धन की परिक्रमा लगाने मथुरा आए थे। घर पर उनकी 17 वर्षीय पुत्री थी। गांव देवराज मानगढ़ में मंदिर पर भंडारा था। 

भंडारे की दावत में किशोरी भी गई। भंडारे में तीन साधु मिले। साधुओं ने किशोरी को प्रसाद में नशीला पदार्थ खिला दिया और अपने साथ ले आए। रास्ते में उसे ट्रेन में बैठा लिया। आगरा से निकलते ही बेहोशी की हालत में किशोरी को ट्रेन में यात्रियों ने देखा तो साधुओं से पूछताछ की।
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

इस पर मथुरा आउटर पर ट्रेन रुकने पर साधु ट्रेन से उतरकर भाग गए। यात्रियों ने सायं को आरपीएफ को सूचना दी। आरपीएफ ने रेलवे चाइल्ड लाइन को अवगत कराया और किशोरी सौंप दी। किशोरी को होश आने पर उसने पूरी कहानी बताई और पिता का नंबर दिया।
 
पिता थान सिंह ने बताया कि उसने सागर के थाना मानगढ़ में बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई है। रेलवे चाइल्ड लाइन के निदेशक जफर आलम ने बताया कि रश्मि के पिता को सूचना दे दी है। पिता के आने तक किशोरी को नारी निकेतन में रखा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें