फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के फोन कॉल-मैसेज से परेशान किशोरी ने लगाई फांसी, कमरे में लटका मिला शव

Tue, 28 May 2019 09:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा में युवक के फोन कॉल और मैसेज से परेशान किशोरी ने फांसी लगा ली। उसका शव कमरे में दुपट्टे के सहारे पंखे लटकता मिला। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को पंखे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन


घटना थाना सुरीर क्षेत्र के एक गांव की है। गांव की एक किशोरी ने सोमवार को फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका के पिता का आरोप है कि किशोरी ने गांव के ही युवक भीकम के बार-बार फोन और मैसेज करने से परेशान होकर आत्मघाती कदम उठाया। 

पिता ने बताया कि बेटी ने जब फांसी लगाई थी, उससे पहले भी उसके मोबाइल पर युवक का फोन आया था। पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के युवक भीकम के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। 
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी अनूप सरोज ने बताया कि आरोपी भीकम को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। उधर, गांव में चर्चा है कि आरोपी किशोरी को ब्लैकमेल और धमकियां दे रहा था। आरोपी भीकम शादीशुदा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें