फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suicide in Agra: पड़ोसी से परेशान नाबालिग लड़की ने की आत्महत्या, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Sat, 18 Mar 2023 02:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

पिता ने मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा कि युवक को कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं माना। महिला से भी कॉल करने से मना किया। मगर, महिला ने भी झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना सदर क्षेत्र की रहने वाली 17 साल की किशोरी ने शुक्रवार को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता ने पड़ोस में रहने वाले युवक और एक महिला पर परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित प्रेरित करने की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार के मुताबिक, आरोप लगाया गया है कि किशोरी को पड़ोस का रहने वाला एक युवक छह महीने से कॉल कर रहा था। कॉल एक महिला के नंबर से करता था। 

पिता ने मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा कि युवक को कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं माना। महिला से भी कॉल करने से मना किया। मगर, महिला ने भी झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इससे आहत होकर ही बेटी ने आत्महत्या कर ली है। मामले में विवेचना की जा रही है। साक्ष्य संकलन के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें