फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जिससे होना है निकाह, उसकी बना ली अश्लील वीडियो, अब रख दी ऐसी शर्त; पीड़ित परिवार के उड़ गए होश

Wed, 14 Oct 2026 10:43 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा की एक महिला ने आरोप लगाया है कि फिरोजाबाद के युवक ने उनकी 15 वर्षीय बेटी की आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्डिंग कर परिवार को ब्लैकमेल किया और धमकियां दीं। परिजन ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है; पुलिस के मुताबिक, मामले की विवेचना फिरोजाबाद स्थानांतरित की जाएगी।

 
विज्ञापन
युवती सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरगाह पर मुलाकात के बाद फिरोजाबाद के युवक ने नाबालिग को जाल में फंसा लिया। परिजन ने रिश्ता तय कर बालिग होने तक निकाह रोक दिया। इसके बाद आरोपी ने वीडियो कॉल के दौरान अश्लील रिकार्डिंग कर ली। पूरे परिवार को ब्लैकमेल करने लगा। परिजन ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है।
विज्ञापन


जगदीशपुरा निवासी महिला ने बताया कि 15 वर्षीय बेटी को वह झाड़फूंक के लिए अबुल उलाह दरगाह ले जाती थीं। वहीं बेटी की मुलाकात फिरोजाबाद के बबलू से हो गई। बातचीत होने पर उन्होंने मंगनी कर दी और बालिग होने पर निकाह के लिए कह दिया। इस दौरान उनकी गैरमौजूदगी में बेटी को घर से ले गया। कहीं अन्यत्र बेटी को आपत्तिजनक अवस्था में कर दिया। इस दौरान अपने अन्य दोस्तों को वीडियो काल कर दी।

वीडियो कॉल को रिकॉर्ड कर लिया। निकाह के लिए दबाव बनाया। तीन दिन पूर्व उनके मोबाइल पर वीडियो भेजा तो उन्हें जानकारी हुई। आरोपी फोन कर बेटी को घर से ले जाने की धमकी दे रहा है। परिवार को जान से मारने की बात कह रहा है। मामले में एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि आरोपी और घटनाक्रम फिरोजाबाद का है। प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना फिरोजाबाद ट्रांसफर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें