फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 92.50 लाख देकर भी नहीं मिला प्लॉट, रजिस्ट्री कराने पहुंचे तो सामने आई ऐसी हकीकत; उड़ गए होश

Wed, 14 Oct 2026 10:41 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के कमलानगर निवासी जगन प्रसाद अग्रवाल ने ग्रेटर नोएडा में प्लॉट आवंटित कराने के नाम पर 92.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। अदालत के आदेश पर छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कमलानगर में प्लॉट आवंटित कराने के नाम पर 92.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया। अदालत के आदेश पर छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


कमलानगर निवासी जगन प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि वर्ष 2023 में ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-2 स्थित लकड़ी डिपो क्षेत्र के 780 वर्गमीटर के प्लॉट को आवंटित कराने के लिए आरोपियों ने संपर्क किया। प्लॉट की कीमत 92.50 लाख रुपये तय कर उनसे अलग-अलग तारीखों में भुगतान कराया गया। आरोप है कि बाद में प्लॉट की रजिस्ट्री कराने पहुंचने पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि उनके नाम आवंटन ही नहीं हुआ है।

आरोपियों से रकम वापस मांगी तो साफ मना कर दिया गया। दो अगस्त 2026 को फोन पर रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। पहले पुलिस और वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन मामला दर्ज नहीं हुआ। इसके बाद न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया गया। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि कमलानगर पुलिस ने गौतमबुद्धनगर निवासी सूरज पाल सिंह, गार्गी सोलंकी,धर्मपाल सोलंकी, प्रमोद नागर, निरंकार उर्फ एनके सिंह और वेस्टर्न स्प्रिट लिकर फर्म के सभी साझेदारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें