फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोते हुए 13 साल की बेटी बोली- पापा दरिंदे हैं, मां से तलाक के बाद हर रात किया रेप

Sat, 25 Aug 2018 09:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में 13 साल की बच्ची से उसके पिता ने ही दुराचार किया। इसका पता चलने पर उसकी मां ने महिला थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी राज मिस्त्री को गिरफ्तार कर लिया है और उसे गुरुवार को जेल भेजा गया। पीड़ित बच्ची का कहना है कि पिता तीन महीने से उसका यौन शोषण कर रहे थे।
विज्ञापन


राज मिस्त्री का पत्नी से 2013 में तलाक हो गया था। पति-पत्नी अलग अलग रहते हैं। बच्ची कुछ समय मां के पास रहती है, पापा की याद आती थी तो उनके पास चली जाती थी। मां और बाप सिकंदरा क्षेत्र में ही रहते हैं। बच्ची उनकी इकलौती संतान है। तीन महीने पहले उसे पिता की याद सताई तो मां ने भेज दिया।

आरोप है कि बेटी के घर आते ही पिता ने उसे बंधक बना लिया और उसके साथ रात को रोज दुराचार किया जा रहा था, उसे धमकी दी जा रही थी कि अगर मुंह खोला तो जान से मार दिया जाएगा। वह पहले तो चुप रही, लेकिन जब उसकी हालत बिगड़ती चली गई तो उसने पड़ोस की महिला से कहा कि उसकी मां तक खबर पहुंचा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी को भेजा जेल

इसके बाद बच्ची को वहां से निकाला गया। उसकी मां उसे लेकर गत 20 अगस्त को एसएसपी अमित पाठक से मिली। एसएसपी के आदेश पर महिला थाने में केस दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी राज मिस्त्री को गिरफ्तार कर लिया, उसे गुरुवार को कोर्ट के सामने पेश किया गया, वहां से जेल भेज दिया गया। महिला थाना प्रभारी विपिन चौधरी ने बताया कि आरोपी पर पाक्सो और रेप की धाराएं लगाई गई हैं।

पिता की हवस का शिकार बनी बच्ची का रो रोकर बुरा हाल है। उसका कहना है कि वह अपने पापा को बहुत प्यार करती थी। इसलिए उनके पास जाती थी, उसे नहीं मालूम था कि पापा दरिंदे हैं। वह चाहती है कि पिता को कड़ी से कड़ी सजा मिले।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें