फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मासूम के साथ दुष्कर्म का नाबालिग आरोपी पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक छह साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाला नाबालिग आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 22 अप्रैल की रात को घटना अंजाम दी गई थी। आरोपी को मंगलवार को किशोर न्यायालय में पेश किया गया।एक गांव निवासी एक छह साल की मासूम के साथ बीते शनिवार की रात पड़ोस के ही रहने वाले एक 14 वर्षीय किशोर ने दुष्कर्म किया था। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी घर से भाग गया था। लहूलुहान हालत में घर पहुंची बच्ची ने परिजन को साथ हुई घटना के बारे में जानकारी दी थी। इसके बाद पीड़िता को अस्पताल में भर्ती करााय गया था।
विज्ञापन

आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस तलाश कर रही थी। प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि मंगलवार को एक सूचना पर आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी गिरफ्तारी के संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। उसे किशोर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कोर्ट आदेश के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें