फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संप्रभुता को चुनौती देने वालों को मिले चौराहों पर जवाब

Thu, 18 Aug 2016 01:33 AM IST
संप्रभुता को चुनौती देने वालों को मिले चौराहों पर जवाब
विज्ञापन
संप्रभुता को चुनौती देने वालों को मिले चौराहों पर जवाब - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लोकतंत्र में बोलने की आजादी का मतलब यह नहीं कोई भारत की संप्रभुता को चुनौती दे या भारत माता को गाली दे। भारत विरोधी मानसिकता रखने वालों को सबक सिखाने के लिए जनता का जागरूक होना जरूरी है। इसी उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी हमारी शान के प्रतीक तिरंगे के सम्मान के लिए तिरंगा यात्रा निकाल रही है। यह कहना है कि केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का। वह तिरंगा यात्रा के दौरान शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ बुधवार को दीवानी चौराहा स्थिति भारत माता और चौधरी चरण की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए शहीद स्मारक पहुंचे। वहां धर्मेंद्र प्रधान ने शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए मोदी सरकार की योजनाएं और कार्यकर्ताओं से उन योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बंगलुरू में एक संस्था ने भारत विरोधी नारे लगाए और उनके समर्थन में लोग खड़े हो गए। लोकतंत्र का मतलब यह नहीं है कोई भारत माता को गाली दे। सांसद रामशंकर कठेरिया, विधायक जगन प्रसाद गर्ग, योगेंद्र उपाध्याय, महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे आदि ने भी सभा को संबोधित किया। 

तिरंगा यात्रा में ये रहे मौजूद
आगरा। भाजपा की तिरंगा यात्रा में शिवशंकर शर्मा, विजय दत्त पालीवाल, प्रो. एसपी सिंह बघेल, प्रमोद गुप्ता, रामप्रताप सिंह चौहान, गामा दुबे, प्रभुदयाल कठेरिया, हेमंत भोजवानी, नवीन जैन, हरीओम शर्मा, डा. धर्मेश, अश्वनी वशिष्ठ, भानु महाजन, अनिल चौधरी, शरद चौहान, अशोक पिप्पल, बबिता चौहान, असफाक सैफी, सुनील कर्मचंदानी, जितेंद्र भारद्वाज, ललित चतुर्वेदी, सुनील शर्मा, संध्या जोशी, राजकुमार पथिक, संदीप उपाध्याय, हेमंत दीक्षित, बाबी वर्मा, संजय राय, मनोज शर्मा थे।
विज्ञापन


भारत माता की प्रतिमा की माला चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा को पहनाई
आगरा। तिरंगा यात्रा निकाल रहे भाजपाई मालाएं तक भी नहीं ला सके। दीवानी चौराहे पर जब केंद्रीय मंत्री पहुंचे तब मालाओं के लिए आवाज लगती रही। कोई कार्यकर्ता अपने हाथ में एक गुलाब के फूल की माला लिए खड़ा था। उसी माला को भारत माता की प्रतिमा को पहनाया गया। जब धर्मेंद्र प्रधान चौधरी चरण सिंह प्रतिमा पर पहुंचे तो फिर से माला का संकट खड़ा हो गया। इस बीच किसी कार्यकर्ता ने भारत माता की प्रतिमा के गले से माला उतारी और उसी माला को चौधरी चरण सिंह प्रतिमा को पहना दिया गया।  

उम्मीद से कम जुटी भीड़
आगरा। नौ अगस्त से 23 अगस्त चलाई जा रही तिरंगा यात्रा का हश्र धम्म यात्रा जैसा हुआ। भाजपा के पदाधिकारी यात्रा में भीड़ जुटाने में नाकाम रहे। 

शहीदों के परिवारों से मिले प्रधान
आगरा। सदर बाजार क्षेत्र में रह रहे 1971 में शहीद हुए फौजियों के परिवारों से भी पेट्रोलियम मंत्री ने मुलाकात की। शहीद जयपाल सिंह के परिवार ने बताया कि उनकी पत्नी की मौत के बाद मकान खाली करने का नोटिस मिल गया है। अब परिवार कहां जाएगा। इस पर उन्होंने रक्षामंत्री से वार्ता करने का भरोसा दिलाया। 

पूर्व सांसद एसपी सिंह बघेल के निवास पर पहुंचे
आगरा। पेट्रोलियम मंत्री देर शाम भाजपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद एसपी सिंह बघेल के निवास पहुंचे और वहां आयोजित भोज में हिस्सा में लिया। पार्टी के तमाम नेता मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें