समाधान दिवस में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा व अधिकारीगण
- फोटो : अमर उजाला
वृंदावन कोतवाली में शनिवार को समाधान दिवस पर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तीर्थनगरी में वीआईपी कल्चर समाप्त करने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यहां सिर्फ बांकेबिहारी वीआईपी हैं, दूसरा कोई नहीं।
उन्होंने कहा कि यहां वीआईपी आने पर भी उसके साथ गाड़ियों का काफिला नहीं चलेगा, न ही हूटर बजाया जाएगा। वीआईपी की वजह से आम श्रद्धालुओं का यातायात नहीं रोका जाए। उन्होंने कहा कि नगर में वनवे यातायात प्लान लागू किया जाए।
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि नगर में वसूला जा रहा मनमाना शुल्क श्रद्धालुओं से न लिया जाए। एमवीडीए से निर्धारित शुल्क सरकारी एवं निजी पार्किंग संचालकों द्वारा लिया जाए। उन्होंने परिक्रमा मार्ग में रात के समय में सफाई कार्य करने के निर्देश दिए।