फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए लोगों में जागरूकता लाएं : अतुल गर्ग

विज्ञापन
जिला अस्पताल का निरीक्षण करते प्रभारी मंत्री अतु गर्ग साथ में डीएम सुखलाल भारती,एसएसपी सुनील कु? - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण राज्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री अतुल गर्ग को बुुधवार को जिला अस्पताल के निरीक्षण में सब कुछ ठीक मिला। इस दौरान उन्होंने वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए और बेहतर से बेहतर व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए लोगों में जागरूकता लाने की जरूरत है। इससे डरने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने जिला अस्पताल एवं कोरोना वायरस के दृष्टिगत स्थापित आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया। साथ ही डिजिटल एक्स-रे कक्ष, वन स्टॉप सेंटर, ओपीडी एवं अन्य स्थानों पर निरीक्षण कर अस्पताल में बेहतर से बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने अस्पताल परिसर में मौजूद मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में गहनता से जानकारी की।
इससे पहले मंत्री ने तहसील एटा सदर क्षेत्र के गांव मानपुर ग्राम में बारिश एवं ओलावृष्टि के कारण फसलों की क्षति का जायजा लिया, उन्होंने मौजूद किसानों से वार्ता की। प्रभारी मंत्री ने रिजोर थाने में कराए जा रहे जीर्णोद्धार कार्य को देखा। उन्होंने थाने आने वाले फरियादियों की समस्याओं को भी प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए। थाना परिसर में कराए जा रहे कार्यों की प्रभारी मंत्री ने सराहना की।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन, सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, अलीगंज विधायक सतपाल सिंह राठौर, डीएम सुखलाल भारती, एसएसपी सुनील कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी मदन वर्मा, सीएमओ डॉ. अजय अग्रवाल, सीएमएस डॉ. राजेश अग्रवाल, एडीएम वित्त एवं राजस्व किशोर कुमार, एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर एसपी वर्मा, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह, पीडीडीआरडीए निर्मल कुमार द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें