फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त सूबेदार की पिटाई का मामलाः राज्यमंत्री धरने पर बैठे तब दिया पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन

Tue, 26 May 2020 01:36 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

पुलिस ने पीटा था, राज्यमंत्री धर्मेश पीड़ित के घर गए
विज्ञापन
पीड़ित के घर गए राज्यमंत्री धर्मेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में थाना सदर के नौलक्खा में पुलिस की पिटाई से घायल सेवानिवृत्त सूबेदार हरीशचंद्र आर्य का सोमवार शाम तक न तो मेडिकल परीक्षण नहीं कराया गया न ही रिपोर्ट दर्ज की गई। इसकी जानकारी पर राज्यमंत्री डॉ. जीएस धर्मेश ने आर्य के घर पहुंचकर अल्टीमेटम दे दिया कि वह कार्रवाई हो जाने के बाद ही यहां से जाएंगे। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद भी वहां पहुंच गए। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया और आर्य के परिजनों से तहरीर ली।
विज्ञापन


नौलक्खा निवासी रिटायर्ड नायाब सूबेदार हरीशचंद्र आर्य का 14 साल का बेटा राहुल रविवार सुबह चीनी खरीदने घर के पास की दुकान पर गया था। रास्ते में पुलिस ने पकड़ लिया था। आरोप है कि सौदागर लाइन चौकी की पुलिस ने उसे डंडा मार दिया। बेटे के डंडा मारने का विरोध करने पर हरीशचंद्र की भी पिटाई की थी। इससे उनकी आंख के पास चोट लगी थी। शरीर पर कई जगह पिटाई के निशान हैं। हरीशचंद्र की बेटी रचना आर्य ने थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक से लिखित शिकायत की थी।

बेटे को डंडा मारने का किया विरोध तो पुलिस ने रिटायर्ड सूबेदार को जमीन पर गिराकर पीटा
विज्ञापन


मामले को दबाने की कोशिश
रचना का कहना है कि पुलिस ने पिता का मेडिकल नहीं कराया है। मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। सोमवार शाम तकरीबन पांच बजे राज्य मंत्री डॉ. जीएस धर्मेश ने परिवार से मिलकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कार्रवाई के लिए कहा। इसके बाद एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद पहुंचे। उन्होंने परिजनों से जानकारी ली। हरीशचंद्र की चोट देखीं। उन्होंने एसपी सिटी को तहरीर भी दी।
विज्ञापन

पूर्व सैनिक बोले, इस बर्बरता को बर्दाश्त नहीं करेंगे
पूर्व सैनिक सेवा संघ के संरक्षक कर्नल केएल शर्मा शौर्य चक्र, महासचिव सूबेदार सत्यदेव शर्मा और सचिव सूबेदार मेजर मानद  लेफ्टीनेंट सुरेश शर्मा ने रिटायर्ड नायब सूबेदार हरीशचंद्र के साथ हुई घटना की आलोचना की। संघ के प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी कप्तान गोविंद ने बताया कि संघ ने घटना पर रोष व्यक्त किया है।

प्रशासन से अनुरोध किया है कि मामले को स्वत: संज्ञान में लेकर दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई करें। पूर्व सैनिक सेवा संघ अपने किसी सदस्य के साथ इस तरह की बर्बरता को सहन नहीं करेगा। पूर्व सैनिक सेवा संघ उत्तर प्रदेश के पदाधिकारी एसएसपी और जिलाधिकारी से भी मिलेंगे। जरूरत पड़ने पर मुख्यमंत्री से भी मुलाकात की जाएगी।

कप्तान भूषन त्रिपाठी, कप्तान मनोज शर्मा, सूबेदार मेजर उमा दत्त, सूबेदार मेजर आरएस शुक्ला, कप्तान महेश चाहर, सूबेदार जेपी शर्मा, सूबेदार राजेंद्र सिंह, हवलदार रामदेव उपाध्याय, राम किशोर दीक्षित, भजन लाल, सूबेदार रवीश कटारा, सूबेदार जेएल भट्ट आदि ने कार्रवाई की मांग की।

सेना पुलिस से भी की शिकायत
हरीशचंद्र ने पूर्व सैनिक सेवा संघ और सेना पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है। इसमें दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की मांग की है।


पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। हरीशचंद्र पक्ष की ओर से मेडिकल के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया है - बोत्रे रोहन प्रमोद, एसपी सिटी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें