आगरा में केंद्रीय संस्कृति मंत्री महेश शर्मा, संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के अधिशासी निदेशक एरिक सोल्हेम और ब्रांड एंबेसडर अभिनेत्री दिया मिर्जा ने रविवार को ताज के साये से 'नो प्लास्टिक' का संदेश देते हुए ताजमहल डिक्लेरेशन जारी किया।
विज्ञापन
तस्वीरें: इन हस्तियों ने यमुना किनारे की सफाई, ताज के साये से दुनिया को दिया ये संदेश
2 of 6
Cleaning Campaign
- फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर ताजमहल के 500 मीटर के क्षेत्र में किसी भी तरह के प्लास्टिक उत्पादों का प्रयोग सीमित करने की शपथ ली गई। इसके साथ ही देश के आदर्श 100 स्मारकों पर भी प्लास्टिक के प्रयोग को हतोत्साहित करने की मुहिम चलाई जाएगी।
विज्ञापन
तस्वीरें: इन हस्तियों ने यमुना किनारे की सफाई, ताज के साये से दुनिया को दिया ये संदेश
3 of 6
Cleaning Campaign
- फोटो : अमर उजाला
संयुक्त राष्ट्र ने इस दफा भारत को विश्व पर्यावरण दिवस की अगुवाई का जिम्मा सौंपा है। केंद्रीय संस्कृति मंत्री, संयुक्त राष्ट्र के अधिशासी अधिकारी, ब्रांड एंबेसडर दिया मिर्जा ने ताज के पार्श्व में स्थित दशहरा घाट पर यमुना किनारे सफाई की। ताज में पहुंचकर प्लास्टिक के प्रयोग को सीमित करने का आह्वान किया।
तस्वीरें: इन हस्तियों ने यमुना किनारे की सफाई, ताज के साये से दुनिया को दिया ये संदेश
4 of 6
Cleaning Campaign
- फोटो : अमर उजाला
शिल्पग्राम स्थित होटल रेडिसन में मंत्री ने बताया कि एक ही बार प्रयोग में आने वाले प्लास्टिक उत्पादों से पर्यावरण को गंभीर खतरा पैदा हो रहा है। इसी को देखते हुए पूरी दुनिया को संदेश देने के लिए ताजमहल को चुना गया।
विज्ञापन
तस्वीरें: इन हस्तियों ने यमुना किनारे की सफाई, ताज के साये से दुनिया को दिया ये संदेश
5 of 6
Cleaning Campaign
- फोटो : अमर उजाला
अब ताज के 500 मीटर के परिक्षेत्र में प्लास्टिक उत्पाद के प्रयोग को हतोत्साहित किया जाएगा। लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके बाद उन्होंने 'बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन' डेक्लेरेशन को जारी किया।
तस्वीरें: इन हस्तियों ने यमुना किनारे की सफाई, ताज के साये से दुनिया को दिया ये संदेश
6 of 6
Cleaning Campaign
- फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर यूनाइटेड नेशन (इन्वायरमेंट प्रोग्राम) के अधिशासी अधिकारी एरिक ने कहा कि प्लास्टिक का बढ़ता उपयोग पूरी दुनिया के लिए खतरा बन चुका है। इसके लिए दुनियाभर को जागरूक करने को ताज से बेहतर स्थान हो ही नहीं सकता।