फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति दिवाली की रात पहुंचे जेल, बंदियों संग जलाए खुशियों के दीप

Tue, 25 Oct 2022 12:59 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

दिवाली के अवसर पर केंद्रीय कारागार को भव्य रूप से सजाया गया। बंदियों के बनाए दीपों से पूरी जेल रोशन हो उठी। बंदियों की खुशी का उस समय ठिकाना नहीं रहा जब खुद कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति उनके बीच दिवाली मनाने पहुंच गए।
 
विज्ञापन
कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति दिवाली की रात पहुंचे जेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में सलाखों के पीछे अपने जुर्म की सजा काट रहे केंद्रीय कारागार के बंदियों के लिए दिवाली के ये रात खास रही। जेल में भव्य सजावट की गई थी। सांस्कृतिक आयोजन भी किए गए। कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने त्योहार केंद्रीय कारागार में बंदियों के साथ मनाया। उन्हें शुभकामनाएं दी। इससे बंदी खुश नजर आए।
विज्ञापन

 
दीपावली पर केंद्रीय कारागार को झालरों से सजाया गया था। दीपक लगाए गए थे। इसके लिए सोमवार सुबह से बंदी लगे हुए थे। रंगोली भी सजाई थी, जिसमें चंद्रशेखर आजाद की तस्वीर आकर्षण का केंद्र थी। बंदियों के लिए विशेष भोजन की बनाया गया। 

कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति शाम सात बजे केंद्रीय कारागार पहुंचे। उन्होंने निरीक्षण किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम में पहुंचे। इसमें बंदियों ने प्रस्तुतियां दी। कारागार मंत्री ने कहा कि जेल प्रशासन और बंदियों का किया गया कार्य सराहनीय है। बंदियों की प्रस्तुतियां मनमोहक थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, जिला कारागार में बंदियों ने सजावट की। इसके साथ ही रंगोली बनाईं। अधिकारियों ने बंदियों के साथ दीपावली उत्सव मनाया। बंदियों ने दीपक भी लगाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें