फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: मंत्री एके शर्मा के जन संवाद में हंगामा, लोगों ने खोला समस्याओं का पिटारा, वोट नहीं करने का किया एलान

Tue, 02 May 2023 08:38 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में आयोजित जन संवाद में हिस्सा लेने मंत्री एके शर्मा पहुंचे। उनके संवाद के बीच लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने समस्याओं का पिटारा खोल लिया और मंत्री को गिनाने लगे। यहां तक कि निकाय चुनाव में वोट नहीं करने का भी एलान कर दिया। 
विज्ञापन
Agra: मंत्री एके शर्मा के जनसंवाद में हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार की रात को जन संवाद करने पहुंचे नगर विकास मंत्री एके शर्मा को क्षेत्रीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों ने बताया कि 21 कॉलोनियों में सड़कें पैदल चलने लायक नहीं हैं। संवाद के दौरान कई बार रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे लगे। विरोध बढ़ता देखकर मंत्री आश्वासन देकर वहां से चले गए।

विज्ञापन


मारुति सिटी कॉलोनी के लोग खराब सड़कों को लेकर आंदोलित हैं। चुनाव में वोट नहीं देने का एलान कर चुके हैं। सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने कॉलोनी के पार्क में जनता से संवाद किया तो महिलाओं ने विरोध शुरू कर दिया था। भीड़ ने शोर मचाना शुरू कर दिया। 

समस्याओं को हल करने का दिया आश्वासन

हंगामे के बीच नगर विकास मंत्री ने लोगों को आश्वासन दिया कि समस्याओं को हल किया जाएगा। किसी को निराश नहीं होने दिया जाएगा। विरोध के स्वर बढ़ते देखकर मंत्री तरकीबन 20 मिनट बाद ही वहां से चले गए। कऍलोनी के प्रभात शर्मा, रामबाबू सिसौदिया सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें