फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा के खनन माफिया ने किया 'तमंचे पर डिस्को', 12 राउंड किए फायर

Mon, 02 Jul 2018 10:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा/फिरोजाबाद
विज्ञापन
शादी समारोह में फायरिंग करते दोनों भाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद के टूंडला में आगरा के कालिंदी विहार के रहने वाले दो भाइयों ने डीजे पर डांस करते हुए दनादन फायर किए हैं। इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। पता चला है कि दोनों खनन के माफिया हैं। 
विज्ञापन


इनके खिलाफ एत्माद्दौला थाना में केस भी दर्ज हैं। वीडियो सामने आने पर पुलिस इसकी पड़ताल में जुट गई है। हालांकि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। दोनों भाइयों ने छह-छह फायर किए हैं।

वीडियो दो दिन पहले का बताया जा रहा है। शादी समारोह के दौरान यह फायरिंग की गई। गाना चल रहा था तमंचे पे डिस्को। किसी ने मोबाइल से इसका वीडियो बना लिया। इसे दोस्तों को शेयर किया तो वायरल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों भाइयों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि पहले एक भाई ने फायर किए। फिर दूसरे ने किए। इस दौरान लोग डांस करते रहे। फायरिंग करने वालों ने यह फिक्र नहीं थी कि किसी को गोली लग सकती है, जान भी जा सकती है।

वीडियो पुलिस के अधिकारियों ने भी देखा है। इसके बाद इसकी पड़ताल शुरू की गई कि इसमें नजर आ रहे लोग कौन हैं। दोनों भाई जमीन के एक विवाद से भी जुड़े रहे हैं। इनके खिलाफ खनन के केस भी दर्ज हैं।

आगरा के एसपी सिटी प्रशांत वर्मा ने बताया कि वीडियो के बारे में मालूम किया जा रहा है कि यह कहां का है? और फायरिंग करने वाले लोग कौन हैं? इसकी जानकारी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 

यह वीडियो ठीक वैसा ही है जैसा पांच दिन पहले आगरा के बरहन में सामने आया था। बरहन में दो युवकों ने तमंचे पर डिस्को गाने पर डांस किया था। इस दौरान दोनों ने तमंचे लहराए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें