फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम में जो इस किशोर के साथ हुआ, उसे जानकर सिहर जाएंगे आप

Sun, 01 Jul 2018 05:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
उल्टा लटकार किशोर को पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में चोरी की सूचना पर सरिया गोदाम स्वामी और कर्मचारियों ने एक किशोर को गोदाम में बुला कर उलटा लटका दिया। किशोर चीखता रहा, लेकिन कर्मचारी उसे पीटते रहे। 
विज्ञापन


हालत बिगड़ने पर उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने किशोर के पिता को बुलाकर उसके सुपुर्द कर दिया। लेकिन रविवार को जब उसका वीडियो वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। 

पुलिस ने पीड़ित किशोर के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर गोदाम स्वामी को गिरफ्तार कर लिया। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। 
विज्ञापन

24 जून की है घटना

मामला थाना क्षेत्र के मोहल्ला पक्का तालाब का है। यहां एक सरिया गोदाम है। गोदाम में 24 जून को कटरा मीरा निवासी 12 वर्षीय यासीन पुत्र रियाजुउद्दीन को चोरी के आरोप में पकड़ लिया गया। 

गोदाम के कर्मचारियों ने उसको हाथ-पैर बांध कर उलटा लटका दिया। इतने पर भी जब कर्मचारियों को मन नहीं भरा तो किशोर को डंडे से पीटा। किशोर चीखता चिल्लाता रहा, लेकिन आरोपी उसे पीटते रहे। 

हालत बिगड़ने पर आरोपियों ने उसे नीचे उतारा और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। आरोप है कि पुलिस ने उसे घर भेज दिया और कर्मचारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। 
विज्ञापन

पुलिस पर भी लगे आरोप

पीड़ित के पिता का आरोप है कि जब थाने पहुंचा तो थाने पर तैनात पुलिस कर्मियों ने प्रभारी निरीक्षक से मुलाकात नहीं करने दी। इसके बाद उसने रजिस्ट्री द्वारा उच्चाधिकारियों को शिकायत भेज दी। 

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विजय गौतम का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में वीडियो वायरल होने के बाद आया है। तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी दोषियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
  
गोदाम स्वामी रीषू उर्फ अमित का कहना है कि गोदाम से कई बार चोरी हो चुकी है। चोरी के संदेह पर उसे गोदाम बुलाया और पूछताछ की। उसकी गैर मौजूदगी में कर्मचारियों ने उसे उलटा लटका दिया और मारपीट की। 

जब जानकारी हुई तो उसे खुलवाया और उसके पिता को बुला कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इस पूरे मामले में उसका कोई दोष नहीं है। वहीं पीड़ित के पिता का कहना है कि उसके बेटा को चोर समझ कर उक्त लोगों ने पकड़ लिया और उलटा लटका कर बेरहमी से पीटा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें