फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: पुलिस टीम पर खनन माफिया ने किया हमला, फायरिंग कर ट्रैक्टर-ट्रॉली छुड़ा ले गए हमलावर

Sun, 02 Jan 2022 10:57 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा के थाना पिनाहट क्षेत्र में एक बार फिर खनन माफिया ने दुस्साहस दिखाया है। क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर खनन माफिया ने फायरिंग कर दी। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा जनपद के पिनाहट क्षेत्र के चंबल सेंक्चुअरी क्षेत्र में क्योरी बीच का पुरा के समीप अवैध खनन की सूचना पर रविवार की सुबह पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। अवैध खनन करने वाले फायरिंग करते हुए पुलिस से ट्रैक्टर-ट्रॉली छुड़ा ले गए। विरोध करने पर पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई भी की गई। मामले में पुलिस ने 17 नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन

 
पुलिस के मुताबिक अवैध खनन की सूचना पर रविवार सुबह करीब दस बजे गांव क्योरी बीच का पुरा के नीचे चंबल नदी के बीहड़ में दबिश दी गई थी। मौके पर दो ट्रैक्टर-ट्रॉली मिट्टी व बालू से भरी मिलीं। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली रोककर खनन से संबंधित प्रपत्र की मांग की। आरोप है कि इस पर खनन करने वाले पुलिसकर्मियों से भिड़ गए। हाथापाई करने के साथ पुलिसकर्मियों पर फायरिंग भी की। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग निकले। 

इन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
मामले में एसआई अमित कुमार की तहरीर पर पिनाहट थाने में मजल्स, मोहर सिंह, बचन सिंह, मौजीराम, गुटाली, वीर बहादुर, दिनेश, रोबिंद, वीरी सिंह, मायाराम, अरविंद, जगदीश, मुरारी, केशव, बंजी, पुष्पेंद्र, रनवीर और चार अन्य लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


थानाध्यक्ष पिनाहट सर्वेश कुमार ने बताया कि खनन माफिया ने पुलिस पर फायरिंग करने के बाद पकड़ी गई ट्रैक्टर-ट्राली छीन ले गए। पुलिसकर्मियों के साथ आरोपियों ने धक्कामुक्की और हाथापाई भी की है। वहीं आरोपी वीरी सिंह का कहना है कि वह अपने खेत से मिट्टी खोद रहे थे। वहां पहुंचकर पुलिसकर्मियों ने अभद्रता की थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें