फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: खनन माफिया का दुस्साहस...पुलिसकर्मियों को गाड़ी से कुचलने की कोशिश, पथराव; पांच हमलावर गिरफ्तार

Tue, 02 Dec 2025 08:06 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

उत्तर प्रदेश के आगरा में खनन माफिया के हाैसले बुलंद हैं। खनन की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर माफिया ने हमला कर दिया। पुलिसकर्मियों को गाड़ी से कुचलने की कोशिश की। पथराव भी किया। 
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के खंदाैली क्षेत्र के नगला ताशी गांव के पास मिट्टी के अवैध खनन की सूचना पर पहुंची टीम पर सोमवार की रात खनन माफिया ने हमला कर दिया। पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। इसके बाद पथराव किया। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह खुद को बचाते हुए पांच हमलावरों को गिरफ्तार किया। एक कार, डंपर और बुलडोजर को भी जब्त किया है। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी खंदौली ने बताया कि सोमवार की रात सूचना मिली थी कि क्षेत्र के नगला ताशी गांव के समीप हथियारबंद खनन माफिया बुल्डोजर, डंपर की मदद से मिट्टी का अवैध खनन कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही करीब 15-20 खनन करने वाले भागने लगे। 

इस दौरान उन्होंने कार से पुलिसकर्मियों को कुचलने की भी कोशिश की। हालांकि पुलिसकर्मियों ने भागकर खुद को बचाया। इसके बाद हमलावरों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। किसी तरह पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभाला। घेराबंदी करके पुलिस ने अवैध खनन और हमले के 5 आरोपियों को पकड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में प्रकाश, एकेंद्र सिंह निवासी गढ़ी हुलासी थाना सादाबाद जिला हाथरस, देवव्रत निवासी गांव सीस्ता पोस्ट बांस अमरू थाना सादाबाद जिला हाथरस, महेश निवासी इसीपुर थाना सिकंदराराऊ, हाथरस और डंपर चालक मानिकचंद्र निवासी नगला बैरू थाना सादाबाद जिला हाथरस हैं। 

थाना प्रभारी ने बताया कि जब्त किए गए सभी वाहनों को सीज कर दिया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें-होटल के कमरे में सीक्रेट कैमरा: बला की खूबसूरत इस महिला के जाल में फंसकर हो जाएंगे बर्बाद, पुलिस ने दबोचा गिरोह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें