फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खनिज विभाग के कर्मियों से अभद्रता, मिट्टी भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली छुड़ा ले गए दबंग

Wed, 04 Feb 2026 02:55 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। खनन विभाग के कर्मचारियों से अभद्रता करते हुए दबंग मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली छुड़ा ले गए। इस दौरान दबंगों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली के आगे अपनी कार खड़ी कर रास्ता रोक लिया था।
विज्ञापन

खनिज विभाग के निरीक्षक सुशील वर्मा ने बताया कि मंगलवार की सुबह खनिज विभाग की टीम ओवरलोड वाहनों की धरपकड़ के लिए निकाली थी। जैसे ही टीम लहर पट्टी लहर बाईपास पर पहुंची, वहां उन्हें एक मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली आती दिखाई दी। टीम ने उसे रोककर खनन संबंधित कागजात मांगे। चालक कोई कागजात नहीं दिखा सका। ट्रैक्टर पर कोई नंबर प्लेट भी नहीं थी। पूछताछ में चालक ने अपना नाम रवि बताया। टीम मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर थाना शमसाबाद आ रही थी। आरोप है कि रास्ते में कार से तीन लोग आए। उन्होंने कार को ट्रैक्टर के आगे खड़ा कर दिया। टीम के सदस्यों से कार सवारों ने अभद्रता की। इसके बाद जबरन ट्रैक्टर-ट्रॉली को छुड़ा ले गए। थानाध्यक्ष शमसाबाद ने बताया कि खनिज निरीक्षक की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश और घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें