फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मिल प्रबंधन ने गन्ना बुवाई के प्रचार को निकाली रैली

Mon, 11 Mar 2024 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। न्यौली शुगर फैक्ट्री ने बसंतकालीन गन्ना बुवाई के लिए उन्नत बीज के लिए जागरूक करने और गन्ना का परिक्षेत्र बढ़ाने के लिए प्रचार रैली निकाली गई। जागरूकता वाहन से ग्रामीण क्षेत्रों में गन्ना के उन्नत बीज के लिए जागरूक किया जाएगा। शुभारंभ चीनी मिल के डायरेक्टर सूरज यादव ने चीनी मिल गेट से झंडी दिखाकर किया।
विज्ञापन

चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक इसरार अहमद ने कहा कि किसान उन्नतशील गन्ना प्रजातियों की बुवाई करें। इससे उन्हें अच्छी उपज और अच्छा भाव भी मिलेगा। उन्होंने गन्ना की उन्नतशील प्रजातियां 15023, को-0118, कोशा-13235 एवं कोजे-88 की बुवाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि उन्नतशील गन्ना बीज चीनी मिल द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है। मिल द्वारा अनुदान पर दी जाने वाली थायोफिनिट मिथाईल एवं ट्राईकोडर्मा बुवाई के समय प्रयोग करें, इससे गन्ने की पैदावार अच्छी होगी। उपाध्यक्ष गन्ना सुशील खोखर सहित अन्य अधिकारियों ने भी गन्ना किसानों को महत्वपूर्ण जानकारियां दी। इस दौरान महाप्रबंधक केपी मलिक, अरूण कुमार शर्मा, उप महाप्रबंधक केतन यादव, प्रबंधक एचआर बीरेंद्र त्यागी सहित अन्य गन्ना विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें