फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: दूध विक्रेता पर हमला...80 हजार रुपये को लेकर हुआ विवाद, फायरिंग से फैली दहशत; तीन गिरफ्तार

Wed, 23 Jul 2025 09:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के ताजगंज के गांव बुढ़ाना में उधार के 80 हजार रुपये मांगने पर दूध विक्रेता पर हमला बोल दिया गया। इस दौरान फायरिंग से दहशत फैल गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
 
विज्ञापन
agra police - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ताजगंज के गांव बुढ़ाना में सोमवार रात को 80 हजार रुपये के विवाद में एक दूध विक्रेता पर हमला बोल दिया गया। पहले फायर किया। इसमें वो बच गए। बाद में सरिया से पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में तीन को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


गांव बुढ़ाना, ताजगंज निवासी अवधेश दूध व्यापारी है। सोमवार शाम 7 बजे वह दूध देकर बाइक से वापस आ रहा था। तभी रास्ते में कलाकृति के पास बाइक को भगवान ने अपने साथी रूपेश और सचिन की मदद से रोक लिया। इसके बाद उसे पीटने लगे। भगवान सिंह ने जान से मारने की नियत से फायर कर दिया।

अवधेश किसी तरह से बच गए। इस पर उसके साथियों ने सरिया से पिटाई की। शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए। फायरिंग की सूचना पर पुलिस पहुंची। इसके बाद तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि अवधेश ने भगवान को 80 हजार उधार दिए थे। वह काफी समय से अपने रुपये वापस मांग रहा था। आरोप है कि रुपये मांगने पर वह जान से मारने की धमकी दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें