फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रेलिंग तोड़कर हजारा नहर में गिरा दूध का टैंकर

Sat, 17 Jan 2026 12:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो18नदरई हजारा नहर में पलटा टैंकर । संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
कासगंज। छर्रा रोड पर बृहस्पतिवार रात दूध का टैंकर रेलिंग तोड़कर हजारा नहर में जा गिरा। हादसे के वक्त टैंकर में दो लोग सवार थे। सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन

फिरोजाबाद जिले की बालाजी डेयरी फर्म का टैंकर बृहस्पतिवार रात दूध लेकर अलीगढ़ के छर्रा जा रहा था। रात करीब 9 बजे नदरई में छर्रा रोड पर टैंकर अनियंत्रित हो गया। टैंकर तेज आवाज के साथ रेलिंग तोड़ते हुए सीधा हजारा नहर में पलट गया। उसमें सवार फिरोजाबाद के नगला धीर निवासी चालक गौरव पुत्र बृजलाल और परिचालक अरविंद पुत्र मानसिंह टैंकर के साथ गहरे पानी में समा गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। नहर के ठंडे पानी में उतरकर दोनों को कड़ी मशक्कत के बाद सकुशल बाहर निकाल लिया। दोनों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया। जहां चिकित्सक ने उनका उपचार किया। इसके बाद पुलिस ने नहर में पलटे टैंकर को क्रेन की मदद से निकाला। हादसे के चलते कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। जिसे बाद में पुलिस ने सुचारू करा दिया। सीओ सदर आंचल चौहान ने बताया कि दूध का टैंकर अनियंत्रित होकर हजारा नहर में गिर गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने चालक और परिचालक को बचा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें