फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: कासगंज में सरकारी स्कूल बनाए क्वारंटीन केंद्र, 14 दिन यहीं रहेंगे बाहर से आए लोग

Mon, 30 Mar 2020 04:40 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सरकारी स्कूल में खाना खाते बाहर आए लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लॉकडाउन में कासगंज जिले के सैकड़ों लोग दिल्ली, राजस्थान और हरियाणा से अपने घरों को आ रहे हैं। ऐसे में कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग इन लोगों की निगरानी कर रहा है। साथ ही इन्हें गांव के परिषदीय स्कूलों में क्वारंटीन किया जा रहा है। प्रशासन ने ग्राम पंचायतों को व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


दूसरे शहरों और राज्यों में नौकरी करने वाले हजारों लोग प्रतिदिन ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं। प्रशासन ने सभी ग्राम पंचायतों को बाहर से आए लोगों का सर्वे कराने का निर्देश दिया है। सर्वे की प्रक्रिया निरंतर चल रही है। इस बीच जिला प्रशासन ने एक और व्यवस्था बनाई है। 

बाहर से आए लोगों का एकांतवास कराया जा रहा है। वैसे तो लोगों से अपील की गई थी कि घरों में ही रहें और 14 दिन का एकांतवास पूरा करें, लेकिन कई गांवों से प्रशासन को जानकारी हुई कि लोग मनमानी कर रहे हैं। 
विज्ञापन


ऐसे में जिलाधिकारी सीपी सिंह ने निर्देश जारी किए हैं कि बाहर से आए लोगों का एकांतवास सरकारी स्कूलों में कराया जाए। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश जारी कर दिए हैं कि विद्यालयों को क्वारंटीन के लिए खुलवा दिया जाए।
विज्ञापन

खाद्यान्न देंगी पंचायतें, भोजन बनाएंगें रसोइयां

व्यवस्था बनाई गई है कि जिन लोगों का एकांतवास परिषदीय स्कूलों में कराया जाएगा, उनके खान पान के लिए ग्राम पंचायतें खाद्यान्न उपलब्ध कराएंगी। वहीं स्कूलों में तैनात रसोइयां भोजन बनाएंगी। कई स्कूलों में व्यवस्था प्रभावी भी हो गई है।

बेसिक शिक्षा अधिकारी अंजली अग्रवालने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर स्कूलों में व्यवस्था बनाई गई है। रविवार से ही यह व्यवस्था प्रभावी कर दी गई है। प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए गए हैं कि रसोइयों से भोजन बनवाएं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें