पिनाहट। थाना क्षेत्र के गांव मानिकपुरा स्थित हर्षित पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक अधेड़ घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना बसई अरेला निवासी विकास शर्मा ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उनके चाचा 54 वर्षीय सोहन पुत्र केवल सिंह को बृहस्पतिवार की रात गांव मानिकपुरा स्थित हर्षित पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। परिजन उन्हें तत्काल एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।