फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिड-डे मील बांटने के लिए शिक्षक तैयार नहीं

Mon, 23 May 2016 01:32 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
मिड-डे मील - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डीएम को 1000 स्कूलों की चाबी सौंपने को शिक्षक संघ तैयार
विज्ञापन

भीषण गर्मी में विद्यार्थियों की उपस्थिति जीरो रहने की संभावना 
परिषदीय बेसिक स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों में भी मिड-डे मील वितरण कराने के आदेश हैं। शिक्षक इसकी खिलाफत कर रहे हैं। सोमवार से ब्लाक स्तर पर विरोध प्रदर्शन की तैयारी है। शिक्षक संघ ने इसी हफ्ते जिलाधिकारी को 1000 स्कूलों की चाबी सौंपने की योजना बनाई है। 
 गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने सात मई से ही स्कूल बंद करने की घोषणा कर दी थी। उसके बाद से पारा और बढ़ा है। ऐसे में मिड-डे मील वितरण के लिए स्कूल खोलने का आदेश शिक्षकों को रास नहीं आ रहा है। उनका कहना है कि विद्यार्थी इस गर्मी में स्कूल पहुंचेंगे ही नहीं। बेसिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने संभावना जताई है कि मिड-डे वितरण के नाम पर खाद्यान्न ठिकाने लगा दिया जाएगा। संघ के बैनर तले शिक्षक सोमवार और मंगलवार को ब्लाक स्तर पर, बुधवार को बैठक करके जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन की तिथि निर्धारित करेंगे। 
विज्ञापन


‘गर्मी की छुट्टियों में मिड-डे मील वितरित कराना, खाद्यान्न घोटाले की भूमिका तैयार करना होगा। इस भीषण गर्मी में कोई विद्यार्थी स्कूल नहीं पहुंचेगा। शिक्षक मिड-डे मील वितरण का बहिष्कार करेंगे। सोमवार से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।’
- राजेंद्र सिंह राठौर, जिलाध्यक्ष, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ 

‘शासनादेश के अनुपालन में मिड-डे मील का वितरण गर्मी की छुट्टियों में कराया जाना है। विद्यार्थियों पहुंचेंगे, तो व्यवस्था बनाए रखने के लिए शिक्षकों का होना जरूरी है। यदि शिक्षकों को कोई समस्या है और वह उचित तरीके से अपनी बात रखेंगे तो निदेशक मिड-डे मील तक उसको पहुंचाया जाएगा।’
विज्ञापन

- गिरजेश चौधरी, मंडलीय सहायक बेसिक शिक्षा निदेशक  

छह दिन में बंद हो गया था वितरण
वर्ष 2015 में भी गर्मी की छुट्टियों में मिड-डे मील वितरण के आदेश दिए गए थे। शिक्षकों के विरोध के बाद जिलाधिकारी ने स्कूलों में सत्यापन कराया, विद्यार्थियों की उपस्थिति न देखते हुए छह दिन में ही मिड-डे मील वितरण बंद करने के आदेश दिए गए थे। शिक्षकों ने स्कूलों में छात्र-छात्राआें की जीरो उपस्थिति दर्शाई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें