फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: मेट्रो कार्य से एमजी रोड और हाईवे पर लगा जाम, 10 मिनट की दूरी तय करने में लगा आधा घंटा; परेशान रहे लोग

Wed, 11 Feb 2026 11:58 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

मेट्रो के कर्मचारियों ने पेट्रोल पंप से गुरुद्वारा गुरु का ताल तक सर्विस रोड पर वाहनों का आवागमन रोक दिया। इससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई। मेट्रो का माल रोड और एमजी रोड (प्रतापपुरा, रावली, कलेक्ट्रेट, हरीपर्वत, दीवानी) पर भी कार्य चल रहा है। इससे जाम लग रहा है।
विज्ञापन
आगरा में जाम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपोरेशन (यूपीएमआरसी) के बेतरतीब काम से बुधवार को एमजी रोड, माल रोड और हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई। इसमें फंसकर हजारों लोगों को घंटों परेशानी उठानी पड़ी। 10 मिनट की दूरी तय करने में लोगों को आधे घंटे का समय लग रहा था।
विज्ञापन


आईएसबीटी से सिकंदरा तक मेट्रो का निर्माण कार्य चल रहा है। बुधवार को शाम 4 से 6 बजे आईएसबीटी से सिकंदरा तक वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। वाहन रेंग-रेंगकर चले। इससे 10 मिनट की दूरी को तय करने में आधा घंटे से अधिक समय लगा। इससे बचने के लिए कई लोग ट्रांसपोर्ट नगर से होकर गुजरे, जिससे वहां भी जाम में वाहन फंस गए। हाईवे के सर्विस रोड और डिवाइडर पर बैरिकेडिंग करने से हालत और बदतर हो गई है।

सिकंदरा पर शाम करीब 4 बजे वाहनों का दबाव बढ़ने पर जाम लगना शुरु हुआ। देखते ही देखते खंदारी फ्लाईओवर तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। मेट्रो के कर्मचारियों ने पेट्रोल पंप से गुरुद्वारा गुरु का ताल तक सर्विस रोड पर वाहनों का आवागमन रोक दिया। इससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई।
विज्ञापन


मेट्रो का माल रोड और एमजी रोड (प्रतापपुरा, रावली, कलेक्ट्रेट, हरीपर्वत, दीवानी) पर भी कार्य चल रहा है। इससे जाम लग रहा है। स्कूलों का अवकाश होने के समय दोपहर में ज्यादा स्थिति खराब हो रही है। एमजी रोड पर एसएन मेडिकल कॉलेज, लेडी लायल, सेंट जोंस कॉलेज, आगरा कॉलेज, क्वीन विक्टोरिया इंटर कॉलेज, एमडी जैन इंटर कॉलेज समेत अन्य चिकित्सकीय और शैक्षणिक संस्थान हैं। जाम में स्कूली बच्चे और मरीज भी फंसे रहे।

बेतरतीब कार्य, न प्लानिंग न कोई व्यवस्था
बेतरतीब ढंग से नाला-पाइपलाइन की खुदाई और मेट्रो निर्माण कार्य हो रहा है। इससे ताजगंज, मदिया कटरा, माल रोड, एमजी रोड, हाईवे पर 24 घंटे जाम की स्थित रहती है। इससे स्कूली बच्चे, कामकाजी लोग, मरीजों को ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। -डॉ. संजय चतुर्वेदी, सदस्य, जिला सड़क सुरक्षा समिति

गार्ड की संख्या बढ़ाई जा रही
मेट्रो कार्य तेजी से किया जा रहा है। कार्य पूरा होने के बाद बैरिकेडिंग हटाई जा रही है। जहां कार्य हो रहा है, वहां पर यातायात व्यवस्था बेहतर करने के लिए गार्ड की संख्या भी बढ़ा रहे हैं। - पंचानन मिश्रा, उप महाप्रबंधक यूपीएमआरसी
विज्ञापन


इन सुझावों पर हो अमल तो कम हो जाम
- सड़क बंद करने पर वैकल्पिक मार्ग पर सुगम यातायात के लिए अतिरिक्त पुलिस लगे।
- खुदाई-सड़क बंद करने से पहले जिला सड़क सुरक्षा समिति की सहमति जरूरी।
- रास्तों से सख्ती से अतिक्रमण हटाया जाए, दोबारा करने वालों पर भारी जुर्माना लगे।
- रास्तों पर साइनेज लगें, स्कूलों की छुट्टी के समय अतिरिक्त पुलिस लगाई जाए।
- खुदाई, निर्माण कार्य से पहले संबंधित विभागों की समन्वयक टीम बनाई जाए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें