फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Metro:  यमुना पर 350 मीटर लंबे, 18 मीटर ऊंचे पुल से रफ्तार भरेगी मेट्रो, 15 से 18 महीने में लगेंगे

Mon, 23 Jun 2025 09:34 AM IST
धीरेन्द्र सिंह धर्मेंद्र त्यागी, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा मेट्रो के लिए यमुना पर स्टील गर्डर से नया पुल बनेगा। इसके लिए यमुना की धारा बांधने का कार्य शुरू कर दिया गया है।च 
 
विज्ञापन
आगरा मेट्रो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने मेट्रो के लिए यमुना नदी पर नौवें पुल को बनाने का काम शुरू कर दिया है। पुल की डिजाइन बन गई है। जियोटेक्निक सर्वे भी हो चुका है। 350 मीटर लंबे और 18 मीटर ऊंचे पुल से मेट्रो रफ्तार भरेगी। 15-18 महीने में पुल तैयार हो जाएगा। इससे मेट्रो तय समय से पहले संचालित हो सकेगी। मेट्रो का यह दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक एलिवेटेड है। इसमें 14 स्टेशन हैं। दूरी 15.4 किमी है।
विज्ञापन


 

वाटर वर्क्स-रामबाग के बीच नए पुल के लिए विशेषज्ञ और तकनीकी टीम ने 8 महीने तक सर्वे किया। नदी की भौगोलिक स्थिति, गहराई, मिट्टी की स्थिति समेत अन्य पहलुओं का अध्ययन कर डिजाइन तय किया गया। पुल करीब 350 मीटर लंबा होगा। ऊंचाई 18 मीटर और चौड़ाई 10 मीटर होगी। वर्तमान में बने पुलों से 10-12 मीटर तक ऊंचा होगा। पिलर के लिए 40 मीटर गहराई से पाइलिंग की जाएगी। पुल को सालोंसाल मजबूती देने के लिए स्टील का उपयोग होगा।

ये भी पढ़ें -  UP: पुलिस को दौड़ाया, पथराव में दो दरोगा समेत 12 घायल...आगरा में हुए बवाल की तस्वीरें; 142 लोगों पर केस दर्ज



 

यमुना जल निकासी के लिए डाले पाइप
इस समय यमुना का जलस्तर काफी कम रहता है। ऐसे में यहां दोनों किनारों को जोड़ने के लिए के लिए कच्चा रास्ता बनाया जा रहा है। जल निकासी के लिए डेढ़ मीटर तक चौड़े पाइप डाले गए हैं। इससे जल निकासी के साथ निर्माण प्रक्रिया भी चलती रहेगी।

 

33केवी की लाइन कर रहे स्थानांतरित
वाटर वर्क्स-रामबाग के बीच 33केवी की विद्युत लाइन भी जा रही है। इसके नीचे ही नया पुल बनेगा। ऐसे में इसे शिफ्ट किया जा रहा है। मोटी केबल के जरिये पुल के नीचे से लाइन गुजारी जा रही है। दो महीने में ये काम पूरा हो जाएगा।

पहला कॉरिडोर : ताज पूर्वी, कैप्टन शुभम गुप्ता, फतेहाबाद रोड, ताजमहल, डॉ. आंबेडकर चौक, मन:कामेश्वर, एसएन कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजा की मंडी, आरबीएस कॉलेज, आईएसबीटी, गुरु का ताल और सिकंदरा।

दूसरा कॉरिडोर : आगरा कैंट, सदर बाजार, प्रतापपुरा, कलेक्ट्रेट, आगरा कॉलेज, हरीपर्वत, संजय प्लेस, एमजी रोड, सुल्तानगंज, कमला नगर, रामबाग, फाउंड्री नगर, कृषि मंडी, कालिंदी विहार।

ये भी पढ़ें -  आशिक ने कर दी हद: शादीशुदा प्रेमिका के लिए 12 घंटे तक मौत के टॉवर पर बैठा रहा, इस शर्त पर उतरा नीचे


 

पुल बनने से समय से पूरी होगी योजना
यमुना पर नए पुल बनाने का काम शुरू कर दिया है। डिजाइन तय हो चुकी है। पुल 18 मीटर ऊंचा, 10 मीटर चौड़ा होगा। इसके निर्माण में स्टील का उपयोग होगा। ये बड़ा काम है। पुल डेढ़ साल में बनकर तैयार हो जाएगा। इससे 2027 में प्रोजेक्ट समय से पूरा हो सकेगा। लोग पूरे शहर में मेट्रो से सफर कर सकेंगे। - अरविंद राय, परियोजना निदेशक, यूपीएमआरसी



 
विज्ञापन

आगरा मेट्रो
8379.62 करोड़ रुपये का है बजट।
29.4 किमी का है मेट्रो ट्रैक।
27 स्टेशन हैं दोनों कॉरिडाेर में।
15.4 किमी का ट्रैक है दूसरा कॉरिडोर।
14 किमी का ट्रैक है पहले कॉरिडोर में।
06 स्टेशनों पर अभी मेट्रो का है संचालन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें