फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आगरा किला से जुड़ेगा मेट्रो स्टेशन का अंडरपास

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डॉ. आंबेडकर चौक मेट्रो स्टेशन से आगरा किला के गेट तक यूपी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन अंडरपास बनाएगा। मेट्रो के दोनों कॉरिडोर में यह पहला अंडरपास होगा, जिसका निर्माण किसी विश्व धरोहर स्मारक के नजदीक किया जाएगा।
विज्ञापन

वर्ष 1983 में विश्व धरोहर घोषित होने के बाद पहली बार आगरा किला से महज 15 मीटर की दूरी पर किसी निर्माण की इजाजत दी गई है। यह अंडरपास किले की खाई से 15 मीटर की दूरी पर मौजूदा टिकट काउंटर के पीछे बनाया जाएगा, जो सीधा मेट्रो स्टेशन तक पहुंचेगा। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि मेट्रो की ओर से पूरी ड्राइंग तैयार कर ली गई है।
टिकट काउंटर के पीछे बने बाग से अंडरपास का निर्माण शुरू किया जाएगा जो मेट्रो स्टेशन तक पहुंचेगा। इससे आगरा किला आने वाले पर्यटकों को काफी सुविधा रहेगी। वह मेट्रो से उतरकर किले का सीधे टिकट खरीद सकेंगे। यह अंडरपास इस तरह से डिजाइन किया गया है कि मेट्रो के अंडरपास का कोई स्ट्रक्चर नजर नहीं आएगा।
विज्ञापन

काउंटर के पीछे सीढि़यां बनी होंगी जो अंडरपास तक ले जाएंगी। आगरा किला से मेट्रो स्टेशन की दूरी 105 मीटर है और बीच में सड़क और चौराहा है। अंडरपास बनने से पर्यटकों को सड़क और चौराहा पार नहीं करना होगा। वह अंडरपास से किले के अमर सिंह गेट पर बने टिकट काउंटर तक पहुंच सकेंगे। इससे हादसों का खतरा नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें