फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: बिना ऑपरेटर के दौड़ाई मेट्रो, खुद ही लगे ब्रेक; ताजपूर्वी से मन:कामेश्वर स्टेशन तक हुआ संचालन

Fri, 16 Aug 2024 11:10 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, आगरा

सार

मेट्रो ऑटोमेटिक ट्रेन ऑपरेशन (एटीओ) माध्यम से संचालित हुई। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपोरेशन के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने बताया कि एटीओ माध्यम में मेट्रो के संचालन में मानवीय भूल का खतरा नहीं है।
विज्ञापन
बिना ऑपरेटर दौड़ी मेट्रो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताज पूर्वी गेट से मन:कामेश्वर स्टेशन तक शुक्रवार को मेट्रो ऑटोमेटिक ट्रेन ऑपरेशन (एटीओ) माध्यम से संचालित हुई। इसमें बिना ऑपरेटर के ही मेट्रो दौड़ी, खुद ही ब्रेक लगे और सिग्नल भी दिया। अब तक ऑटोमेटिक ट्रेन प्रोटेक्शन (एटीपी) तरीके से मेट्रो चल रही थी, जिसमें ऑपरेटर संचालित करता था।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपोरेशन के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने बताया कि एटीओ माध्यम में मेट्रो के संचालन में मानवीय भूल का खतरा नहीं है। इसके लिए ट्रायल भी किए गए हैं। एटीओ से मेट्रो का संचालन और यात्रियों की सुरक्षा पहले से अधिक मजबूत हुई है। इसमें जरूरत पर ब्रेक लगे, सिग्नल दिया और तय स्थान पर ट्रेन की खिड़की भी खुली।

इससे पहले लखनऊ और कानपुर में भी एटीओ से ही मेट्रो का संचालन हो रहा है। निदेशक परिचालन प्रशांत मिश्रा ने बताया कि मेट्रो का संचालन ग्रेड ऑफ ऑटोमेशन 3 श्रेणी की ट्रेन है। इसमें एटीओ मोड़ में कम्युनिकेशन बेस्ड ट्रेन कंट्रोल सिस्टम सिग्नलिंग प्रणाली के जरिये बिना ट्रेन ऑपरेटर के ही संचालित होती है। इसमें ऑटोमेटिक ट्रेन सुपरविजन प्रणाली भी उपयोग में लाई जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें