फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: मेट्रो का कार्य कर रही क्रेन से टकराई डीपीएस की बस, कर्मचारियों को लेकर जा रही थी; मची अफरा-तफरी

Wed, 16 Sep 2026 08:25 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के वाटर वर्क्स पर मंगलवार सुबह मेट्रो कार्य में लगी क्रेन ने 28 कर्मचारियों को लेकर जा रही डीपीएस की बस में टक्कर मार दी। हादसे में बस की विंडशील्ड टूट गई, लेकिन कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। पुलिस पहुंची, मगर दोनों पक्षों में समझौते के बाद तहरीर नहीं दी गई।

 
विज्ञापन
मेट्रो का कार्य कर रही क्रेन से टकराई डीपीएस की बस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 वाटर वर्क्स (थाना कमला नगर) पर मंगलवार सुबह मेट्रो के कार्य में लगी क्रेन दिल्ली पब्लिक स्कूल की बस से टकरा गई। बस में स्कूल के कर्मचारी सवार थे। टक्कर के बाद लोगों में चीखपुकार मच गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। सूचना पर पुलिस से मामले की शिकायत की गई। हालांकि बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन


घटना मंगलवार सुबह 6:30 बजे की है। हाईवे पर मेट्रो प्रोजेक्ट का कार्य चल रहा है। फिरोजाबाद स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल की बस कर्मचारियों को लेकर जा रही थी। वाटर वर्क्स पर एक कर्मचारी को बैठाने के लिए चालक ने बस रोकी। स्कूल के ट्रांसपोर्ट प्रभारी अर्चित सिंघल ने बताया कि मेट्रो प्रोजेक्ट में एक क्रेन कार्य कर रही थी। इसी दौरान चालक का अचानक क्रेन पर नियंत्रण नहीं रहा।

वह बैक करते समय बस से टकरा गई। हादसे के बाद बस में सवार 28 कर्मचारी घबरा गए। चालक ने क्रेन को आगे बढ़ाने का प्रयास किया लेकिन क्रेन दोबारा बस से टकरा गई। यह देख कर्मचारी बस से उतर गए। इसके बाद पहियों के नीचे ईंट और पिलर डालकर क्रेन को रोका गया। सूचना के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंची लेकिन मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। टक्कर से बस की विंडशील्ड टूट गई। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि क्रेन पीछे से टकरा गई थी। स्कूल प्रबंधक या बस चालक की ओर से कोई शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें