फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Metro: एसएन में 30 जुलाई तक मेट्रो खत्म करेगा काम, फिर शुरू होगा अस्पताल का निर्माण; DM ने किया निरीक्षण

Sat, 20 Jul 2024 11:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

एसएन में 30 जुलाई तक मेट्रो का काम खत्म हो जाएगा। इसके बाद एक अगस्त से राजकीय निर्माण निगम अस्पताल का निर्माण  शुरू करेगा। DM ने निरीक्षण करके निर्देश दिए। 
विज्ञापन
आगरा मेट्रो के लिए सुरंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में एसएन मेडिकल कॉलेज में 30 जुलाई तक मेट्रो का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। जो मशीनें रखी हैं, उन्हें 30 जुलाई तक हटा दिया जाएगा। उसके बाद एक अगस्त से राजकीय निर्माण निगम अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू कर देगा। शनिवार को जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने एसएन मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण में ये बातें कहीं।

विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि परिसर में क्रिटिकल केयर यूनिट, मोर्चरी, पोस्टमार्टम हाउस, मेडिसिन ब्लाक के साथ-साथ इमरजेंसी व ट्रॉमा सेंटर (200 बेड) आदि का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। लेडी लायल के पास कराए जा रहे निर्माण को देखकर डीएम ने सीएनडीएस के प्रोजेक्ट मैनेजर से मिट्टी हटवाने के लिए कहा। साथ ही एक अगस्त से निर्माण शुरू करने के निर्देश दिए।

मेट्रो के दूसरे चरण के निर्माण को देखते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी, ट्रॉमा सेंटर तक पहुंचने में आमजन को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। इस दौरान यूपीएमआरसी से अनिल राय, निर्माण निगम से बृज बिहारी चाहर, बीके सोनी, प्रोजेक्ट मैनेजर सीएनडीएस भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें