फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Metro: दूसरे काॅरिडोर का निर्माण कार्य तेज...सुल्तानगंज में स्टेशन का कार्य शुरू, वाटरवर्क्स पर बन रहे पिलर

Sun, 25 Jan 2026 12:42 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में मेट्रो के दूसरे काॅरिडोर का कार्य तेजी से चल रहा है। दूसरा काॅरिडोर आगरा कैंट स्टेशन से लेकर कालिंदी विहार तक बनाया जाना है। इस दो चरणों में बनाया जा रहा है। 
विज्ञापन
आगरा मेट्रो - फोटो : आगरा मेट्रो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने दूसरे कॉरिडोर का काम तेज कर दिया है। सुल्तानगंज में स्टेशन बनाने का कार्य शुरू हो गया है। वाटरवर्क्स पर पिलर बनाए जा रहे हैं। दूसरे कॉरिडोर का निर्माण दो चरणों में हो रहा है। इसमें सबसे पहले आगरा कॉलेज स्टेशन तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि दूसरे कॉरिडोर में 14 स्टेशन हैं। ये आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बन रहा है। इसकी दूरी करीब 16 किमी. है। इसमें आगरा कैंट, सदर बाजार, प्रतापपुरा, कलेक्ट्रेट, आगरा कॉलेज, हरीपर्वत, संजय प्लेस, एमजी रोड, सुल्तानगंज, कमला नगर, रामबाग, फाउंड्री नगर, कृषि मंडी समिति और कालिंदी विहार में स्टेशन बनेंगे।

दूसरे चरण में आगरा कॉलेज से आगे का ट्रैक बनाने के लिए खुदाई चल रही है। सुल्तानगंज की पुलिया पर पिलर बन गए हैं। यहां स्टेशन बनाने का कार्य शुरू हे गया है। वाटरवर्क्स पर पिलर बनाए जा रहे हैं। इसके आगे यमुना पर पुल बनाया जा रहा है। रामबाग से शाहदरा तक बैरिकेडिंग कर ट्रैक बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


आगरा कॉलेज स्टेशन होगा जंक्शन
दूसरे कॉरिडोर में आगरा कॉलेज स्टेशन का सबसे पहले निर्माण इसलिए हो रहा है क्योंकि यह जंक्शन बनेगा। यहां से पहले कॉरिडोर का ट्रैक भी गुजरेगा। इसी स्टेशन से दोनों कॉरिडोर के लिए ट्रेन को बदला जा सकेगा। यह स्टेशन लगभग तैयार हो चुका है। फिनिशिंग का काम चल रहा है। इसी साल मार्च के अंत तक मन:कामेश्वर से आरबीएस कॉलेज तक मेट्रो का संचालन और बढ़ा दिया जाएगा। अभी ताज पूर्वी गेट से मन:कामेश्वर तक छह स्टेशनों पर ही मेट्रो चल रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें