फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सनातन समागम में गूंजा धर्म, रक्षा और सामाजिक एकजुटता का संदेश

विज्ञापन
 बोदला बिचपुरी रोड़ स्थित एक होटल में सनातन रक्षा ट्रस्ट की ओर से सनातन समागम में बोलते हुए वक्त
विज्ञापन
आगरा। बोदला-बिचपुरी रोड स्थित एक होटल में रविवार को सनातन रक्षा ट्रस्ट की ओर से सनातन समागम का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य वक्ता सेंट जोंस कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. मोहित आर्य ने किया। कहा कि सनातन जीवन जीने की पद्धति है, जो विश्व को एक सूत्र में बांधती है।
विज्ञापन

विकास गुप्ता ने युवाओं से सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि संगठित समाज ही सशक्त राष्ट्र की पहचान है। डॉ. काजल शर्मा ने परिवार में सनातन मूल्यों की स्थापना के लिए महिलाओं की भागीदारी को जरूरी बताया। भवेंद्र ने मंदिरों को सामाजिक संवाद का केंद्र बनाने पर बल दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एडवोकेट डॉ. हेमेंद्र पाठक ने बच्चों को संस्कारयुक्त वातावरण देने और सजग रहने का संदेश दिया। इस दौरान कवि सचिन दीक्षित सारंग और सचिन जैन ने राष्ट्रवादी कविताएं पढ़ीं। अवनी सारस्वत और सरिशा मल्होत्रा ने नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

ट्रस्ट समन्वयक डॉ. अनुराग शर्मा ने बताया कि समाज को एकजुट करने के लिए सनातन मिलन अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में 600 से अधिक सनातनी शामिल हुए। इस मौके पर साकेत भूषण, श्री भगवान शर्मा, श्याम किशोर, सतीशचंद्र गुप्ता, अशोक अग्रवाल, रवि, डॉ. वीके माहेश्वरी, दिनेश, हरिओम, विवेक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें