बाह। जैतपुर के कमतरी मोड़ निवासी सतीश ने गृहक्लेश में घरवालों को आत्महत्या की धमकी दी और शनिवार रात 8 बजे बाइक लेकर घर से निकल गए। धमकी से दहशत में आए भाई अशोक ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर जैतपुर पुलिस सतीश की तलाश में जुट गई। सर्विलांस एवं परिजन की मदद से पुलिस को सतीश रूपपुरा गांव के ईंट भट्ठे के पास बेहोशी की हालत में पड़ा मिला था। पुलिस और परिजन ने उसे इलाज के लिए बाह सीएचसी पर भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने पर एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा के लिए रेफर कर दिया। एसओ जैतपुर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया गृहक्लेश की बात सामने आई है। संवाद