साइबर ठगों ने बालाजीपुरम, शाहगंज निवासी मनोज शर्मा को व्हाट्सएप नंबर पर महिला के नाम से मैसेज कर फंसा लिया। कुछ दिनों बात करने के बाद ठगों ने टेलीग्राम ग्रुप से जोड़कर क्रिप्टो करेंसी की ट्रेडिंग में रुपये निवेश पर जल्द मुनाफे का लालच दिया। कई बार में 12.29 लाख रुपये अलग-अलग खातों में जमा करा लिए। निवेश और मुनाफे की रकम न मिलने पर ठगी का अहसास हुआ। साइबर थाने में केस दर्ज कराया है।