फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जुलूस-ए-संदल में दिया शांति, प्रेम और भाईचारे का संदेश

विज्ञापन
सूफी शमसुद्दीन शाह के उर्स के अंतिम दिन जुलूस ए संदल निकालते सज्जाद नसीन एवं अकीकत मंद
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। सूफी हजरत शमसुद्दीन शाह चिश्ती के 50वें सालाना उर्स का समापन बृहस्पतिवार को जुलूस-ए-संदल के साथ हो गया। जुलूस में शामिल हुए सर्वसमाज के लोगों ने शांति, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। देश भर से पहुंचे अकीदतमंदों ने देश में अमन-चैन की दुआएं मांगीं।
विज्ञापन

उर्स में मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों से अकीदतमंद पहुंचे। सज्जादानशीन सूफी कमरुद्दीन शाह चिश्ती की सरपरस्ती में जुलूस-ए-संदल शरीफ दरगाह से शुरू हुआ। यह जुलूस मुख्य बाजार, चूड़ी बाजार, जय श्रीराम मंदिर और पुराने बाईपास से होते हुए दरगाह परिसर पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं। हाथों में चादर और झंडे थामे अकीदतमंदों ने देश में शांति, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। स्थानीय नागरिकों ने जगह-जगह जुलूस का स्वागत किया। इसके बाद श्रद्धालुओं को लंगर वितरित किया गया। इस दौरान सूफी नईम कमर फिरोजाबाद, सूफी राजा कमर सीकर, सूफी सिराज कमर फौजी फिरोजाबाद, सूफी जावेद कमर फिरोजाबाद, सूफी जब्बार कमर कोंच, सूफी गुड्डू कमर इटावा, सूफी शाहरुख कमर औरैया, सूफी समीर कमर इटावा, सूफी सलमान कमर फिरोजाबाद, सूफी सद्दाम कमर उमरैण, सूफी राजीव कमर उमरैण, सूफी डॉक्टर तबरेज कमर दिल्ली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें