फतेहपुर सीकरी के ग्राम चौमाशाहपुर में सीआरपीएफ के जवान की अंतिम यात्रा में उमड़ा सैलाब एवं सलाम
फतेहपुर सीकरी। झारखंड के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में तैनात सीआरपीएफ के जवान दिनेश चंद का बुधवार को बीमारी के चलते दिल्ली के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया था। बृहस्पतिवार दोपहर चौमा शाहपुर गांव में गमगीन माहौल में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। हजारों ग्रामीणों और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।
चौमा शाहपुर गांव निवासी हुकम सिंह के पुत्र दिनेश चंद (42) की पिछले महीने तबीयत खराब होने पर उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां इलाज के दौरान बुधवार को उनका निधन हो गया। दिनेश चंद अपने पीछे 16 वर्षीय पुत्र हिमांशु और 14 वर्षीय पुत्री उमंग को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। जवान के पार्थिव शरीर के गांव पहुंचते ही जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान फतेहपुर सीकरी के विधायक चौधरी बाबूलाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गुड्डू चाहर, रालोद के ब्रजेश चाहर, अशोक प्रधान, बंशी जाट, अजयवीर, रामभरोसी, भूदेव सोगरवाल, माखन महतो, पवन सागर, मेघ सिंह धनगर, राहुल प्रधान आदि ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।