फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के लिए रेलवे का सुरक्षा कवच: 'मेरी सहेली' बनी हमसफर, सात महीने में 1.49 लाख को मिली मदद

Tue, 10 Nov 2026 07:01 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ट्रेन में अकेले सफर करने वाली महिलाओं के लिए आरपीएफ की 'मेरी सहेली' टीम मददगार बन रही है। ट्रेन के निर्धारित स्टेशनों पर महिला कांस्टेबल यात्रियों से मिलती हैं और जरूरत पड़ने पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराती हैं।
 
विज्ञापन
आगरा ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रेन में अकेले सफर कर रही महिलाओं को अब सुरक्षा के लिए परेशान नहीं होना पड़ता। आगरा रेल मंडल में आरपीएफ की मेरी सहेली टीम उनकी मदद के लिए मुस्तैद है। अप्रैल से अक्तूबर तक इस अभियान के तहत 1,49,618 महिला यात्रियों को सहायता प्रदान की गई।
विज्ञापन


मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत लंबी दूरी की ट्रेनों में अकेली यात्रा करने वाली महिलाओं से आरपीएफ की महिला कांस्टेबल संपर्क करती हैं।

आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि महिला यात्रियों की यात्रा का विवरण ट्रेन के शुरुआती स्टेशन से ही अगले नामित स्टेशनों पर आरपीएफ को भेजा जाता है। ट्रेन पहुंचने पर महिला कांस्टेबल उनसे मिलकर सुरक्षा और परेशानी संबंधी जानकारी लेती हैं। जरूरत पड़ने पर तत्काल मदद भी उपलब्ध कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें