फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंटिंग प्रतियोगिता में बनाइए 70 वर्ष के 'गणतंत्र' की तस्वीर, जीतिए कई पुरस्कार

Sat, 19 Jan 2019 06:20 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
मेरा देश मेरा गणतंत्र का लोगो
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही पेंटिंग प्रतियोगिता को लेकर विद्यार्थियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रतियोगिता की जानकारी के लिए स्कूलों और विद्यार्थियों के फोन लगातार आ रहे हैं। अगर आपकी उम्र 18 वर्ष तक की है और आप पेंटिंग में अपने हाथ आजमाते हैं तो आप जीत सकते हैं, कई पुरस्कार। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि अमर उजाला फाउंडेशन लेकर आया है। इस गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों के लिए ‘मेरा देश, मेरा गणतंत्र’ पेंटिंग प्रतियोगिता। इस वर्ष देश 70वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। 

आप इन 70 वर्षों को कैसे देखते हैं। अपने गणतंत्र को लेकर क्या सोचते हैं। हमने क्या पाया और क्या पाना अभी बाकी है। इस पूरी यात्रा को आप कैसे देखते हैं...क्या सोचते हैं। दीजिए अपनी भावनाओं को अभिव्यक्ति और जीतिए कई पुरस्कार।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये होंगे नियम

प्रतियोगिता में दो वर्ग रखे गए हैं। जूनियर वर्ग में (11 वर्ष तक) और सीनियर वर्ग में (12 से 18 वर्ष तक) के विद्यार्थी हिस्सा ले सकेंगे। गणतंत्र पर जो भी विचार आपके मन में आते हैं, आपको उसकी ए-3 साइज में पेंटिंग बनाकर 27 जनवरी, 2019 तक अमर उजाला कार्यालय, गुरुद्वारा, गुरु का ताल के निकट, सिकंदरा, आगरा में जमा करना है। 

अमर उजाला में छपे विज्ञापन से कूपन काटकर ड्राइंग शीट पर लगाना होगा। जिस शीट पर कूपन नहीं लगा होगा, उसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए फोन नंबर 7617566170  पर संपर्क कर सकते हैं।

- प्रतियोगिता में ए-3 साइज में बनी पेंटिंग ही स्वीकार की जाएंगी।
- पेंटिंग शीट पर अमर उजाला में छपा कूपन लगाना अनिवार्य है।
- जूनियर वर्ग में 11 वर्ष और सीनियर वर्ग में 12-18 वर्ष तक के विद्यार्थी हिस्सा ले सकेंगे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें