फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासिक धर्म कप महिलाओं के लिए बहुत ही उपयोगी-नेहा जैन

विज्ञापन
सीएचसी पर कार्यशाला में मासिक धर्मकप की सीडीओ नेहा जैन व अधीक्षक डा संजीव वर्मा। - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला। मासिक धर्म कप के प्रयोग को आम जनमानस तक पहुंचाने के लिए दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर किया गया। जिसमें मुख्य विकास अधिकारी नेहा जैन ने कहा कि हम सबका उद्देश्य अधिक से अधिक महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के बारे में जागरूक करना तथा मासिक धर्म कप के इस्तेमाल और उपयोगिता के बारे में लोगों को समझाना है। ताकि महिलाएं बहुत सारी परेशानियों से बच सकें। कार्यक्रम की प्रशिक्षक मोना सिंह ने बताया कि मासिक धर्म कप 300-500 रुपये तक बाजार में उपलब्ध है।
विज्ञापन

एक बार खरीदने के बाद इस कप का प्रयोग 8 से 10 साल तक किया जा सकता है। यह आमतौर पर मिलने वाले सैनिटरी पैड से बहुत सस्ता तथा उससे बहुत अधिक लाभकारी है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजीव वर्मा ने बताया कि प्रथम चरण की एक कार्यशाला कुछ माह पूर्व की गयी थी, जिसमें 50 लोगों ने प्रतिभाग किया था। 19 लोगों को संस्था की ओर से माहवारी कप प्रदान किए गए थे।
मंगलवार को द्वितीय चरण की कार्यशाला आयोजित की गई जिसके परिणाम और उत्साहजनक मिले। संस्था द्वारा 31 लोगों को माहवारी कप प्रदान किए गए। कार्यक्रम में वात्सल संस्था की डॉक्टर नीलम मोना सिंह नीलिमा गुप्ता संध्या जसवाल ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक अर्जुन सिंह केदार सिंह सुनील पवार गीता शर्मा डॉक्टर पूनम कौशिक डॉक्टर कृति आदि का विशेष योगदान रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें