फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों के नाम पर बनें स्मारक और लाइब्रेरी: राकेश टिकैत

विज्ञापन
गांव बेमन में आईटीबीपी के दिवंगत जवान अजय सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए चौधरी राकेश टिकैत एवं अन
विज्ञापन
कागारौल। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत शनिवार को गांव बेमन पहुंचे। यहां उन्होंने आईटीबीपी के दिवंगत जवान अजय सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन


टिकैत के पहुंचते ही गांव का माहौल गमगीन हो गया। बड़ी संख्या में किसानों और ग्रामीणों ने वीर जवान को नमन किया। राकेश टिकैत ने कहा कि शहीदों के सम्मान को केवल औपचारिकता न बनाया जाए। सरकार को उनके नाम पर लाइब्रेरी, खेल मैदान और स्मारक बनाने चाहिए, ताकि युवा उनसे प्रेरणा ले सकें। इस दौरान भाकियू नेता रणवीर सिंह चाहर, मीरा सिंह, विपिन यादव और नत्थू सिंह धाकरे आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें