फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लेखपालों की समस्याओं को लेकर सचिव राजस्व परिषद को भेजा ज्ञापन

Sat, 03 Aug 2024 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने शनिवार को एसडीएम सदर से मुलाकात की। उन्होंने एसडीएम को आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश के नाम लेखपालों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। जल्द समस्याओं के निस्तारण की मांग की गई है।
विज्ञापन

एसडीएम को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि खतौनी अंश निर्धारण कार्यक्रम में प्रशिक्षण एवं मार्ग दर्शन की कमी और सॉफ्टवेयर में तकनीकी खामियों के कारण काफी संख्या में सहखातेदरों के अंश त्रुटिपूर्ण हो गए हैं। इससे किसान क्रेडिट कार्ड , बैनमा आदि में किसानों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। न्यायालय में वाद बढ़ते जा रहे हैं। लेखपालों पर कार्रवाई हो रही है। इसलिए मांग की जाति है कि त्रुटिपूर्ण अंश शुद्ध किए जाने के लिए प्रकिया सरल की जाए। अंश निर्धारण के लिए केवल लेखपालों पर दबाव बनाया जाए। ऑनलाइन खसरा फीडिंग एवं प्रिंट की वेबसाइट में सुधार किया जाए।
ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष बृजेश सिंह राठौर, पुष्पेंद्र सिंह, सत्यवीर सिंह, भानुप्रताप, मनोज गुप्ता, धीरज कुमार, सुशील कुमार, अवध बिहारी, प्रशांत, अमनदीप, मनीष, राहुल, प्रभात आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें