फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: टेंपो बचाने के प्रयास में सड़क से उतरी बस, मची चीख-पुकार

Sat, 03 Aug 2024 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना दन्नाहार क्षेत्र में शनिवार की सुबह शिकोहाबाद डिपो की बस अचानक सामने आए टेंपो को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे उतर गई। बस में मौजूद यात्रियों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस भी आ गई। हादसे में कुछ यात्री चोटिल भी हुए। सभी को दूसरे वाहन से गंतव्य तक भेजा गया।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह शिकोहाबाद डिपो की एक बस आगरा की ओर से शहर जा रही थी। बस जब थाना दन्नाहार क्षेत्र में गांव महटौली के पास पहुंची। तभी अचानक सामने टेंपो आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने स्टेयरिंग काट दी, इसके बाद अनियंत्रित हुई बस सड़क के नीचे खाई में उतरने के बाद पेड़ से जा टकराई। हादसे के वक्त यात्रियों में चीख पुकार मच गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। हादसे में चोटिल हुए यात्रियों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। इस बीच सूचना पाकर थानाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से गंभीर घायल नगला सिकरवार घिरोर निवासी मनोरमा देवी सहित कुछ यात्रियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। सभी यात्रियों को दूसरे वाहन से गंतव्य के लिए भिजवाया।

पेड़ से न टकराती तो पलट जाती बस
आगरा की ओर से आ रही शिकोहाबाद डिपो की बस में घटना के समय करीब 20 यात्री बैठे थे। बस अनियंत्रित होने के बाद सड़क से नीचे उतर कर बबूल के पेड़ से जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शी लोगों का कहना था कि अगर बस पेड़ से न टकराती तो निश्चित तौर पर पलट जाती। बड़ा हादसा हो सकता था। गनीमत रही जो बस पेड़ से टकरा कर रुक गई।
विज्ञापन


दुर्घटना प्रभारी ने ली जानकारी
शिकोहाबाद डिपो की बस से हुए हादसे की सूचना मिलने के बाद परिवहन निगम के दुर्घटना प्रभारी उपेंद्र गुप्ता टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्रधान लिपिक अनुपम दुबे के साथ चालक से दुर्घटना के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें