फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway: यात्रीगण ध्यान दें...दिवाली से पहले रेलवे ने गोरखपुर के लिए निरस्त कीं कई ट्रेनें, यहां देखें लिस्ट

Sat, 11 Oct 2025 08:41 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

दिवाली से पहले रेलवे ने गोरखपुर के लिए जाने वालीं कई गाड़ियां निरस्त की हैं। ये निर्णय गोरखपुर जंक्शन पर पिट लाइन हटाने के लिए लिया गए मेगा ब्लॉक के चलते लिया गया है। 
विज्ञापन
ट्रेन सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जंक्शन पर स्थित पुरानी पिट लाइन संख्या 1 के ब्लॉकिंग और पिट लाइन संख्या 2 को स्थाई रूप से हटाने के लिए मेगा ब्लॉक की अवधि बढ़ाई गई है। इस कारण कई ट्रेनों को आज से निरस्त और कुछ को आंशिक निरस्त किया गया है। आगरा रेल मंडल की जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि साप्ताहिक ट्रेन संख्या 05053 गोरखपुर- बांद्रा टर्मिनस 10 अक्तूबर से 27 फरवरी 2026 तक निरस्त रहेगी।
विज्ञापन


ट्रेन का टूंडला, कानपुर होते हुए गोरखपुर के लिए रूट निर्धारित किया गया था। साप्ताहिक ट्रेन 05054 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर 11 अक्तूबर से 28 फरवरी तक निरस्त रहेगी।

ट्रेन संख्या 22921 बांद्रा टर्मिनस- गोरखपुर 12 अक्तूबर से 22 फरवरी तक बलरामपुर और गोरखपुर स्टेशन के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी। ट्रेन को भरतपुर, अछनेरा, मथुरा और कासगंज होते हुए गोरखपुर तक चलाया जाना था। वापसी में चलने वाली 22922 गोरखपुर -बांद्रा टर्मिनस 14 अक्तूबर से 24 फरवरी तक गोरखपुर और बलरामपुर स्टेशन के मध्य आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें