फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लगा स्वास्थ्य शिविर, मरीजों की जांच कर वितरित की गईं दवाएं

Sat, 06 Jan 2024 02:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें मरीजों की जांच कर उन्हें दवाएं वितरित की गईं। 
विज्ञापन
Agra: अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लगा स्वास्थ्य शिविर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार को स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन शमसाबाद थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय पर हुआ। अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से लगाए गए शिविर में 41 मरीजों की जांच की गई। इसके बाद उन्हें दवा भी वितरित की गई।

विज्ञापन


सुबह 10 बजे से दोपहर 1:45 बजे तक यह स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें पहुंचे मरीजों में अधिकांश बुखार, खांसी, पेट में जलन, ब्लड प्रेशर और आंखों से संबंधित बीमारी से ग्रसित रहे। उनका परीक्षण कर डॉक्टर ने उन्हें दवाएं वितरित कीं। 

यह भी पढ़ेंः- Etah News: गोवंश को पीटने और पैर तोड़ने पर विहिप और बजरंगदल कार्यकर्ताओं में आक्रोश, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर धारा सिंह ने बताया कि बदलते मौसम के साथ-साथ सफाई और खाने-पीने का ध्यान रखने की जरूरत है। इस दौरान ग्राम प्रधान धनवान सिंह सहित अन्य क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। उन्होंने अमर उजाला के इस कार्य की सराहना की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें