फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को बांटने के लिए दी गईं दवाएं कचरे में मिलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
कागारौल। जो सरकारी दवाएं जरूरतमंद लोगों को बांटने के लिए दी गईं थीं, वह कचरे में पड़ी मिलीं। कागारौल के प्राथमिक विद्यालय खेड़िया के पास बुधवार की दोपहर को सरकारी दवाओं से भरे दो बोरियां पड़ी मिलीं। ग्रामीणों ने सीएचसी अकोला के अधीक्षक और पुलिस को सूचना दी। साथ ही वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। मौके पर टीम के साथ पहुंचे सीएचसी अधीक्षक डॉ. केके शर्मा ने दवाओं को जब्त कर लिया।
विज्ञापन

अधीक्षक ने बताया कि ये दवाएं सीएचसी से एएनएम और सीडीपीओ के माध्यम से आशा कार्यकर्ताओं को गांव की किशोरियों को बांटने के लिए दी जाती हैं। दवाएं बच जाती हैं तो सीएचसी में वापस करनी होती हैं। एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं ने लापरवाही बरतते हुए दवाओं को फेंका है। इस पूरे मामले की सीडीपीओ, एएनएम और संबंधित क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं को बुला कर पूछताछ की जाएगी। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें