अमांपुर। कस्बे में रविवार की रात चोरों ने एक मेडीकल स्टोर की दुकान से शटर तोड़कर चोरी कर ली। चोर एक लाख रुपये से अधिक की दवाएं और नगदी आदि चोरी कर ले गए। सुबह दुकान पहुंचने पर चोरी की जानकारी हुई।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने विवेक कुमार का मेडीकल स्टोर है। रात में चोर मेडीकल स्टोर के शटर का ताला तोड़ कर दुकान में घुस गए। ब्रांडेड कंपनियों की दवाएं, इंजेक्शन आदि चोरी कर लिए। सुबह विवेक दुकान पर पहुंचे तो ताला टूटा हुआ देखा। दुकान में दवाओं के डिब्बे बिखरे हुए थे।
बताया कि चोर एक लाख रुपये से अधिक की दवाएं और गल्ले में रखी पांच हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। कोतवाली प्रभारी गंगा प्रसाद सिंह ने बताया कि मेडिकल स्टोर मेें चोरी किए जाने की तहरीर मिल गई है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।